मेरे बचपन के बारे में
July 23, 2019 मेरा नाम Rudransh है मै उत्तराखंड राज्य के एटिहरी गढ़वाल बो क्यूंकि टिहरी गढ़वाल जिले में सबसे बड़ा गांव हमारा है मेरे गांव का नाम मलेथा है। हां वही मलेथा जहां माधो सिंह भंडारी का गांव भी है माधो सिंह भंडारी के वजह से आज इस गांव में खेती होती है गांव की बात और वीर भड़ माधो सिंह भड़ारी की बात किसी अगले ब्लॉग में करना चाऊंगा। अब बात करता हूं अपनी में कई इंसानों की तरह एक साधारण परिवार में जन्मा हुआ इंसान हूं। जिसकी सपने वक्त के साथ बदलते रहते है। और में हर उस इंसान को ऐसा ही मानता हूं जो साधारण परिवार में जन्म लेता है उसके सपने बचपन से एक जैसे नहीं होते वो वक्त के साथ बदलते रहते है या सिट्यूएशन के हिसाब से बदलते रहते है पर एक जैसे नहीं होते। में भी एक बड़े से गांव का एक छोटा सा इंसान हूं में अपनी उम्र आप लोगों को बता दूं में 27 साल का हूं और अभी भी बेरोजगार हूं। मैने सरकारी स्कूल से शिक्षा ली है बचपन में मै पढ़ने में बिल्कुल भी अच्छा विद्यार्थी नहीं था 5th क्लास तक मेरी पढ़ाई एक इंग्लिश स्कूल से हुई जो नाम से इंग्लिश स्कूल थी 5th के बाद मेरे दादा जी ने हमक...